ताज नगरी आगरा का एक झलक
आगरा को लोग ताजमहल के लिए देखने के लिए जाते
हैं लेकिन आगरा में इसके अलावा बहुत देखने लायक बहुत कुछ है। हम आपको इस
पोस्ट में इन्हीं जगहों के बारे में बतायेंगे। इससे पहले जानते हैं आगरा के बारे
में –
आगरा की नगर की स्थापना लोदी वंश के शासक सिकन्दर लोदी ने की। उसने आगरा को
अपनी राजधानी भी बनाया। बाद में मुगलों के शासन
में अकबर ने इसे अपनी राजधानी बनाया। इसलिए आगरा को अकबराबाद भी कहा जाता
है। आगरा यमुना नदी के किनारे बसा है। आगरा ऐसा जिला है जिसमें स्थित तीन प्रसिद्ध
जगहें यूनेस्को विश्व विरासत स्थल में शामिल हैं। ये हैं ताजमहल, आगरा का किला और
फतेहपुर सीकरी। आइये जानते हैं आगरा के पर्यटन स्थलों के बारे में-
1. ताजमहल (Taj Mahal)-

यमुना नदी के दाँये तट पर बना यह ताजमहल विश्व सांस्कृतिक धरोहर में शामिल है।
1631 में शाहजहाँ ने अपनी प्रिय बेगम मुमताज महल की याद में बनवाया था। इसके अन्दर
शाहजहाँ और मुमताज महल की कब्रे हैं। इसकी सुन्दरता को बढ़ाने के लिए 10 सालों तक
काम किया गया था।
2. आगरा का किला (Agra Fort)-
आगरा का किला अकबर द्धारा बनाये गये 4
किलों में से एक है। यह ताजमहल से 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसे 1983 में
विश्व सांस्कृतिक धरोहर में शामिल किया गया। आगरा राजधानी के समय मुगल सम्राटों का
यह निवास रहा है। इस किले में दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास और जहाँगीर महल है।
3. मेहताब बाग (Mehtab Bagh)-
मेहताब बाग ताजमहल के पास है। अगर आप ताजमहल देखने जाते हैं तो मेहताब बाग भी
जरूर देखें। यहाँ शाहजहाँ एक काला ताजमहल बनाना चाहता था।
4. एतमादौला का मकबरा (Itmad-ud-Daulah's Tomb)-
जहाँगीर की बेगम नूरजहाँ ने इस मकबरे का निर्माण अपने पिता की याद में करवाया
था। यह मकबरा अपने पित्रादुरा के प्रसिद्ध है। इसे बेबी ताज महल भी कहा जाता है।
5. अकबर का मकबरा (Akbar's Tomb)-

अकबरा का मकबरा मथुरा रोड पर सिकन्दरा में स्थित है। इसके थोड़ी ही दूर पर
मरियम का भी मकबरा है। अकबर के मकबरे के बाहर बने गार्डेन का दृश्य बहुत मनोरम है।
6. फतेहपुर सीकरी (Fatehpur Sikri)-

मुगल शासन काल में फतेहपुर सीकरी शासन का केन्द्र था। इसीलिए अकबर ने यहां कई
ईमारतों का निर्माण करवाया था। यहाँ बुलन्द दरवाजा, पंच महल और सलीम चिश्ती की
दरगाह आप देख सकेंगे। बुलन्द दरवाजा यहां का प्रमुख आकर्षक केन्द्र है। यह 54 मीटर
ऊँचा है।
7. जामा मस्जिद (Jama Masjid)-

जामा मस्जिद आगरा फोर्ट स्टेशन के पास है।
8. मोती मस्जिद (Moti Masjid)-
9. दयाल बाग (Dayal Bagh) –
दयालबाग राधास्वामी पंथ के अनुयायियों के लिए जाना जाता है।
10. बटेश्वर (Bateshwar) –

आगरा शहर से 80 किमी. दूर बटेश्वर एक
गांव है। यह हिन्दू और जैन धर्म का आध्यात्मिक केन्द्र है। यह अपने 101 शिव
मंदिरों के लिए जाना जाता है। यमुना नदी के किनारे बने ये मंदिर अति सुन्दर लगते
हैं।
Comments
Post a Comment