Posts

Showing posts with the label allahabad

इलाहाबाद की इन 10 जगहों पर घूमना ना भूलें 10 Best Place to visit In Allahabad

Image
इलाहाबाद कुम्भ के समय एक नागा साधु उत्तर प्रदेश की न्यायिक राजधानी इलाहाबाद को कुम्भ नगरी और तीर्थराज के नाम से भी जाना जाता है। इलाहाबाद धार्मिक नगरी होने के साथ- साथ यह एक ऐतिहासिक शहर भी है। यह भारत के प्राचीन शहरों में से एक है। इलाहाबाद का पूर्व नाम प्रयाग था(पुराणों और वेदों में उल्लेख इसी नाम से हुआ है), अकबर ने अपने नये धर्म दीन-ए-इलाही के नाम पर इसका नाम इलाहाबाद रखा तब से यह शहर इसी नाम से जाना जाता है। इसे प्रधानमंत्रियों का शहर भी कहा जाता है क्योकी भारत के सात प्रधानमंत्रियों का सम्बन्ध इलाहाबाद से रहा है। स्वतंत्रता आन्दोलन के समय यह शहर चढ़ बढ़ कर हिस्सा लिया। मोतीलाल नेहरू, चितरंजनदास, मदनमोहन मालवीय, जवाहर लाल नेहरू जैसे क्रान्तिकारी यहीं पैदा हुए। इलाहाबाद की प्राचीनता और धार्मिकता लोगों को अपनी ओर खींचती है। तो चलिए घूमते हैं इलाहाबाद की इन 10 जगहों पर-   1. त्रिवेणी संगम (Triveni Sangam)   - त्रिवेणी संगम हिन्दू धर्म की तीन पवित्र नदियों गंगा, यमुना, सरस्वती का मिलन स्थल है। तीनों नदियों के जलों के मिलने यहाँ पानी का ...