Posts

Showing posts from October, 2018

ताज नगरी आगरा का एक झलक

Image
आगरा को लोग ताजमहल के लिए देखने के लिए जाते   हैं लेकिन आगरा में इसके अलावा बहुत देखने लायक बहुत कुछ है। हम आपको इस पोस्ट में इन्हीं जगहों के बारे में बतायेंगे। इससे पहले जानते हैं आगरा के बारे में – आगरा की नगर की स्थापना लोदी वंश के शासक सिकन्दर लोदी ने की। उसने आगरा को अपनी राजधानी भी बनाया। बाद में मुगलों के शासन   में अकबर ने इसे अपनी राजधानी बनाया। इसलिए आगरा को अकबराबाद भी कहा जाता है। आगरा यमुना नदी के किनारे बसा है। आगरा ऐसा जिला है जिसमें स्थित तीन प्रसिद्ध जगहें यूनेस्को विश्व विरासत स्थल में शामिल हैं। ये हैं ताजमहल, आगरा का किला और फतेहपुर सीकरी। आइये जानते हैं आगरा के पर्यटन स्थलों के बारे में- 1. ताजमहल ( Taj Mahal )- यमुना नदी के दाँये तट पर बना यह ताजमहल विश्व सांस्कृतिक धरोहर में शामिल है। 1631 में शाहजहाँ ने अपनी प्रिय बेगम मुमताज महल की याद में बनवाया था। इसके अन्दर शाहजहाँ और मुमताज महल की कब्रे हैं। इसकी सुन्दरता को बढ़ाने के लिए 10 सालों तक काम किया गया था। 2. आगरा का किला ( Agra Fort )-   आगरा का किला अकबर द्धारा बनाये गये ...

कतर्नियाघाट वन्य जीवों का रोमांचक संसार

Image
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिला मुख्यालय से करीब 105 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कतर्नियाघाट अभयारण्य प्राकृतिक खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। यह अभ्यारण्य करीब 551 वर्ग किलोमीटर में फैला है। इसकी सीमा दुधवा नेशनल पार्क और नेपाल से भी सटी हुयी है। घाघरा नदी की एक जलधारा अभ्यारण्य से होकर गुजरती है इसलिए यहाँ तमाम जलीय स्तनधारी जीव जन्तु भी देखने को मिलते हैं। विशाल जंगल में घड़ियाल बाघ जंगली सांड़ और गैंडे जैसे वन्य जीव भी देखे जा सकते हैं। पर्यटकों को बोटिंग जंगल सफारी और थारू जनजातियों की लोक संस्कृति खूब आकर्षक करती है। दुर्लभ और विचित्र प्रजाति के वन्य जीवों को देखने की ख्वाहिश रखने वालों के लिए यहां बहुत कुछ है खतरनाक जीवों में घड़ियाल बाघ गैंड़ा जंगली सांड एशियाई हाथी और जंगली बिल्लियों को करीब से देखने का मौका पा सकते हैं। वहीं दुर्लभ किस्म के हिरन बारहसिंहा डाल्फिन बंदर लंगूर खरगोश गुलदार आदि वन्य जीव देखे जा सकते हैं। इस जंगल में लंबी चोंच वाले गिद्ध सारस जैसे तमाम पक्षियों को करीब से देखा जा सकता है। एडवेंचर पसंद लोगों को यहाँ की सैर एक बार जरूर करनी चाहिए। नदी में बोटिं...